फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 07 Mar 2019 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
बांदा। घर में अकेले सो रहे युवक की किन्हीं लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह उससे मिलने पहुंचे मित्र ने रक्तरंजित शव देखा। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक पेशे से मजदूर था। पुलिस जमीन के विवाद और प्रेम प्रसंग आदि कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। घटना स्थल पर 315 बोर के कारतूस का टुकड़ा मिला है।
विज्ञापन


कस्बे के रंगियान गांधी नगर में नितिन कुशवाहा (32) पुत्र ऋषि कुमार अपने निजी मकान में रह रहा था। वह अविवाहित था। माता-पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्र नितिन भी वहीं रहता था। तीन महीने पहले यहां लौट आया था। गुरुवार की रात वह अकेले कमरे में सो रहा था। इसी दौरान किन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों को भनक भी नहीं लगी। गुरुवार को दोपहर नितिन का दोस्त वहां पहुंचा तो खून में लथपथ पड़ा देखा। कुछ पड़ोसियों का कहना था कि रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम प्रभारी रघुराज सिंह और राम प्रकाश ने नमूने सील किए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जमीन का विवाद या प्रेम प्रसंग इत्यादि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed