फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   6 लाख के दुरुपयोग की जांच ठंडे बस्ते में

6 लाख के दुरुपयोग की जांच ठंडे बस्ते में

Thu, 24 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
6 लाख के दुरुपयोग की जांच ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बबेरू विकास खंड की ग्राम पंचायत मरका में विकास कार्यों के नाम पर 6.31 लाख रुपये के दुरुपयोग की बात जांच में सामने आई है। लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान को सिर्फ कारण बताओ नोटिस देकर चुप्पी साध ली। सात माह बाद भी कार्रवाई न किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने डीपीआरओ से मरका प्रधान के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।


वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायत मरर्का (बबेरू) में शौचालय व अन्य विकास कार्यों के लिए पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन, 14वें व चतुर्थ राज्य वित्त से करीब 52 लाख रुपये दिए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कराई तो 6.31 लाख रुपये के दुरुपयोग का मामला सामने आया। 27 सितंबर 2017 को डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की। इसके बाद चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि सात माह गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, यह बेहद आपत्तिजनक है। जबकि अपर आयुक्त मनरेगा ग्राम्य विकास (लखनऊ) ने 21 नवंबर व 9 मई को पत्र भेजकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से तत्काल संबंधित प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भी अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बबेरू विकास खंड के मरका ग्राम पंचायत का मामला
-सीडीओ ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस दे साधी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed