{"_id":"599b25a64f1c1b15738b48e1","slug":"141503339942-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती युवती ससुराल में फांसी पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती युवती ससुराल में फांसी पर झूली
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। गर्भवती युवती ने ससुराल में फांसी लगा ली। नौ माह पहले ही वह ब्याह कर आई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। नसीम की पत्नी शफीकुननिसां (20) ने रविवार को दोपहर ससुराल में छप्पर पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। पति ने शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खबर मिलते ही बछौंधा गांव स्थित मायके से पिता नाजिर आ गया।
पोस्टमार्टम हाउस में पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो माह की गर्भवती पुत्री की हत्या की है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। शादी नवंबर 2016 में हुई थी। पिता का आरोप है कि पति और ससुर बाइक व 50 हजार रुपये के लिए पुत्री को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
पति नसीम मुंबई में सिलाई का काम करता है। उधर, मृतका के जेठ मोहम्मद हसीब ने बताया कि रविवार को सुबह घर की सफाई को लेकर शफीकुन का पति से विवाद हो गया था। इसी के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने पति नसीम और ससुर सिद्दीक को हिरासत में ले लिया।
नौ माह पहले ही हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप
पति और ससुर पुलिस की हिरासत में