फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पड़ोसी युवक घर में घुसा तो युवती ने लगाई फांसी

पड़ोसी युवक घर में घुसा तो युवती ने लगाई फांसी

Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक घर में घुसा तो युवती ने लगाई फांसी
बांदा। घर से निकलकर भागता देख पड़ोसी युवक को परिजनों ने दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच घर की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवती के चाचा ने युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को तड़के पड़ोसी युवक सुरेंद्र शर्मा पुत्र लल्लू एक घर से निकलकर भाग रहा था। घरवालों की नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया तथा पिटाई की। परिजन उसे पीट रहे थे तभी मौका पाकर घर के अंदर 26 वर्षीय युवती ने अपना दुपट्टा छत के छल्ले में बांधा और फांसी पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन


युवती के परिजनों का कहना था कि युवक की छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि लोक लज्जा वश युवती ने आत्महत्या की है। वह अविवाहित थी। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। मां मायके में थी। भाई खेत गया था। युवती घर में अकेली थी। खेत से लौटने पर भाई ने पड़ोसी युवक को घर से निकलकर भागते देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed