{"_id":"59b02bda4f1c1bf07f8b463b","slug":"121504717786-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक में दोस्ती के बाद स्नातक छात्रा ने की कोर्ट मैरिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक में दोस्ती के बाद स्नातक छात्रा ने की कोर्ट मैरिज
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। फेसबुक में प्रेम परवान चढ़ने के बाद बीएससी की छात्रा प्राइवेट कंपनी के सुरक्षा गार्ड के साथ घर से लापता हो गई। दोनों ने कर्वी (चित्रकूट) में कोर्ट मैरिज कर ली। उधर, छात्रा के पिता ने प्रेमी के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस पर प्रेमी की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चित्रकूट पुलिस अधीक्षक को दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए। उधर, बबेरू पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया और युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र की 19 वर्षीय बीएससी की छात्रा दो माह पूर्व भरतकूप (चित्रकूट) निवासी दिनेश यादव के साथ लापता हो गई थी। उसके पिता ने बबेरू कोतवाली में दिनेश के खिलाफ धारा 363, 120बी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस पर आरोपी दिनेश ने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी।
हाईकोर्ट ने चित्रकूट पुलिस अधीक्षक को उनकी सुरक्षा व्यवस्था के आदेश दिए। मंगलवार (5 सितंबर) को छात्रा और दिनेश चित्रकूट आए और एसपी से मिले। एसपी ने उन्हें भरतकूप पुलिस चौकी भेज दिया। वहां से दोनों को बबेरू पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार को बबेरू पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तीन साल पहले फेसबुक में उसकी दिनेश से दोस्ती हुई थी। दिनेश उड़ीसा में गार्ड की नौकरी करता है। 11 जुलाई को कंप्यूटर कोचिंग के बहाने वह घर से निकल गई और दिनेश के पास उड़ीसा पहुंच गई।
14 अगस्त को कर्वी (चित्रकूट) आकर दोनों कोर्ट मैरिज कर ली। युवती का कहना था कि उसके घर वाले उन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट में युवती के 164 सीआरपीसी के बयान कराए जाएंगे। उसी के मुताबिक अगली कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
-पिता ने प्रेमी युवक पर दर्ज करा दी रिपोर्ट
-हाईकोर्ट ने दिया दोनों को सुरक्षा का आदेश
-पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया
अमर उजाला ब्यूरो