फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   टायल्स कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी

टायल्स कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
टायल्स कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी
बांदा/बबेरू। टायल्स कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, दो वर्ष पहले हुई पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था। अन्य घटनाओं में दो सगी बहनों और किशोर सहित पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौली गांव निवासी अमर सिंह (26) पुत्र चंद्रभान सिंह यादव ने शुक्रवार की रात घर के बाहर बबूल के पेड़ पर साफी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के भाई राजेश यादव ने बताया कि दो साल पूर्व अमर की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से वह परेशान था। मृतक के एक पुत्र है।
विज्ञापन


उधर, मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव में अरुण मिश्रा की पुत्री आकांक्षा (18) व आरती (16) ने शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। पिता ने बताया कि दोनों बहनों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शहर के आवास विकास में शशिकांत (18) पुत्र स्वामीदीन, कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में राहुल (17) पुत्र रामसुफल और बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में कमल (22) पुत्र शिवलाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed