फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पूर्व विधायक की वृद्ध भाभी से दुष्कर्म

पूर्व विधायक की वृद्ध भाभी से दुष्कर्म

Sun, 24 Feb 2019 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक की वृद्ध भाभी से दुष्कर्म
बांदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पड़ोस में रहने वाले सिंचाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा जिले के एक पूर्व विधायक की रिश्ते की भाभी हैं।
विज्ञापन


वृद्धा के भतीजे के मुताबिक घटना शुक्रवार रात दो बजे की है। आरोपी घर का जंगला तोड़कर घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। फरार होते समय उनके पैर में मौजूद चांदी की पायलें भी लूट ले गया। बेटे के काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहने के कारण वह अकेली ही रहती हैं। सात साल पहले पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि वृद्धा के भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी संतू को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंचाई विभाग में कर्मचारी है और चार बच्चों का पिता है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed