{"_id":"61b62fa64223c97faf46486d","slug":"crime-banda-news-knp6691797107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने मुकदमा किया को फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने मुकदमा किया को फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी में पाला खिंच गया। मायके आ गई पत्नी ने पति पर भरण पोषण का दावा दायर कर दिया। शनिवार को पति ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के मुकदमा दायर करने से परेशान होकर आत्महत्या की है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में धनीराम के पुत्र छत्रपाल (26) ने शनिवार की शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मां मीरा ने बताया कि छत्रपाल की शादी चार साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में सुशीला उर्फ शांति के साथ हुई थी।
शादी के दो माह बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। पत्नी मायके चली गई। दो साल बाद मायके से ही पत्नी ने भरण पोषण का मुकदमा कर दिया। इससे छत्रपाल परेशान था। मजदूरी भी नहीं कर पा रहा था। गांव के लोग उसे ताने भी मारते थे। मां ने बताया कि शनिवार को घर के लोग खेत पर गए थे। इसी बीच छत्रपाल ने कमरे में पंखे से लुंगी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खेत से लौटे तो शव लटका देखा। वहीं, थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
शराब के लती ने फांसी लगाई
बांदा। देहात कोतवाली के बिलबई गांव निवासी माताबदल (45) ने शनिवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। भाई माता प्रसाद ने बताया कि माता बदल पहले प्राइवेट बस चलाता था। अविवाहित और शराब का लती था। अलग मकान में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।