फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

नहीं किया विसर्जन, अस्थि कलश के साथ घर पर अनशन

Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
बांदा। 13 दिनों तक बेटे अमन त्रिपाठी के अस्थि कलश लेकर स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अनशन पर बैठे रहे पिता संजय त्रिपाठी और मां मधु त्रिपाठी ने अब घर पर ही बेटे के अस्थि कलश रखकर अनशन पर बैठ गए हैं। हालांकि रविवार को शाम अनशन खत्म करने के बाद बताया गया था कि सोमवार को प्रयागराज जाकर अस्थि कलश विसर्जित किए जाएंगे। लेकिन ऐन मौके पर यह फैसला बदल गया।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री को भेजी अर्जी में पिता संजय त्रिपाठी ने कहा है कि वह 23 अक्तूबर से अशोक लाट पर अनशन कर रहे थे। उन पर अनशन खत्म करने के लिए प्रशासन, पुलिस और विधायक का दबाव पड़ रहा था। साथ ही अनशन स्थल पर आकर लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी भय के चलते वह अशोक लाट से उठकर अपने घर के दरवाजे पर अस्थि कलश के साथ बैठ गए हैं। संजय त्रिपाठी ने कहा है कि निष्पक्ष न्याय और सीबीआई जांच न होने तक उन्होंने अस्थि विसर्जन न करने का संकल्प लिया है। यह भी कहा है कि उनके पिता और परिजन बीमार हो गए हैं। सीबीआई जांच की मांग के साथ ही अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed