फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
खप्टिहा कलां(बांदा)। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में सोमवार को 11वीं की छात्रा ने घर के खपरैल में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह अवसाद (डिप्रेशन) बताया जा रहा है। पिता आपातकाल के दौरान मीसा बंदी हैं।
विज्ञापन

खप्टिहा कलां गांव निवासी रामकुमार सिंह की लगभग 16 वर्षीय बेटी वंदना सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय दुरेड़ी (बांदा) में 11वीं की छात्रा थी। पिछले वर्ष उसने सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। लगभग डेढ़ माह से स्कूल न जाकर घर पर ही थी। सोमवार को सुबह हैंडपंप से पानी भरने गई। लौटकर आई तो साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद बड़ा भाई विकास कमरे पहुंचा तो शव फंदे पर लटका मिला। खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।भाई ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी है। यह भी कहा है कि मां ऊषा की बीमारी से वंदना परेशान थी और पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। घटना के समय पिता घर पर नहीं था। पिता के मुताबिक पढ़लिखकर आईएएस बनने की बात कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed