{"_id":"6193f1b898480d1f863e6ac4","slug":"crime-banda-news-knp6643803189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए छात्र भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए छात्र भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में एमएड विभाग में प्रवेश के लिए गए छात्र को प्राचार्य कक्ष में बैठे प्रोफेसर ने पीट दिया। इस पर अन्य छात्र भड़क गए और पिटे छात्र को लेकर थाने पहुंचे। प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर दी। महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
मंगलवार को दोपहर बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल का छात्र अर्पित मिश्रा प्राचार्य कक्ष में प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए गया था। आरोप है कि वहां मौजूद प्रोफेसर ने कहासुनी के बाद छात्र के साथ मारपीट की। उसके कपड़े फट गए। यह देख अन्य छात्र भड़क गए और थाने जाकर छात्र की ओर से तहरीर दिलवाई।
उधर, कॉलेज प्रशासन से प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर छात्रों ने कालेज परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।