{"_id":"617843a18f5b1133ed12d933","slug":"crime-banda-news-knp660569133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चिल्ला रोड पर एक प्राइवेट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर नगदी व जेवर से भरा पर्स चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लगभग पांच लाख रुपये के जेवर व तीन हजार रुपये नगद चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शहर के मर्दन नाका निवासी अब्दुल अजीम मंगलवार की दोपहर कार से पत्नी का इलाज कराने चिल्ला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल गए थे। कार बाहर खड़ी करके वह पत्नी को लेकर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गए। लगभग पौन घंटे बाद वापस आए तो सीट पर रखा पर्स गायब मिला, दाएं साइड का शीशा टूटा था।
अब्दुल अजीम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पर्स में लगभग पांच लाख रुपये के जेवर और तीन हजार रुपये नगद थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
इन घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
बांदा। कार के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लगभग करीब डेढ़ महीने पहले अलीगंज में कानपुर के व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी हो गया था। इसके पहले रामलीला रोड पर पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे की दुकान के पास से कार का शीशा तोड़कर व्यापारी का बैग चोरी चला गया था। इसमें लगभग तीन लाख रुपये बताए गए थे। पुलिस अभी तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।