फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

हत्यारोपी पुत्र का मोबाइल गांव के युवक के पास मिला

Tue, 19 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बांदा। वृद्ध माता-पिता की हत्या के आरोपी पुत्र का मोबाइल गांव के युवक के पास मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। उधर, दंपती की हत्या को पांच दिन बीत गए और आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के करहिया गांव में 14 अक्तूबर की रात पूर्व सीडीपीओ मइयादीन और उनकी पूर्व प्रधान पत्नी रामकली का अलग-अलग चारपाई पर शव मिला था। घटनास्थल से मिले सुबूत के आधार पर पुलिस छोटे पुत्र जितेंद्र सिंह को हत्यारोपी मानकर उसकी तलाश कर रही है। घटना को पांच दिन बीत गए, पर अब तक हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार नहीं हो सका।
विज्ञापन

उधर, सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी जितेंद्र का मोबाइल गांव के एक युवक के पास पाया गया है। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब युवक ने हत्यारोपी जितेंद्र की आईडी से फेसबुक पर फोटो अपलोड की। मोबाइल चालू होने और सर्विलांस की मदद से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को सुबह उसे हिरासत में ले लिया है। कोतवाली देहात इंसपेक्टर राजीव प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed