फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cricket,match,team,winner honored,collage

अंतिम मैच चंद्रप्रकाश शर्मा की टीम ने जीता

Sat, 06 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
cricket,match,team,winner honored,collage
cricket,match,team,winner honored,collage - फोटो : BANDA
बांदा। डीआर क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में चल रहे प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग में 6वें दिन पूल-ए का अंतिम मैच स्व. संजीव मिश्रा व स्वर्गीय चंद्रप्रकाश शर्मा टीमों के बीच खेला गया। शर्मा की टीम ने 7 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

स्वर्गीय संजीव मिश्रा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। रश्मि सिंह ने 21, श्रेयांस कुशवाहा ने 36, अवनीश शुक्ला ने 19 रनों का योगदान दिया। स्वर्गीय शर्मा की टीम गेंदबाज हर्षित यादव ने तीन, अनुराग मौर्य व कदम मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाज उत्कर्ष यादव के 78 रनों की बदौलत स्वर्गीय चंद्रप्रकाश शर्मा टीम ने सात ओवर में ही मैच जीत लिया। बल्लेबाज अंकुर मौर्या ने 20 रन बनाए। स्व. संजीव मिश्रा के गेंदबाज अवनीश शुक्ला ने 3 व रवि ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

मैन आफ द मैच उत्कर्ष यादव घोषित हुए। आयोजक और एकेडमी चेयरमैन चंद्रमौली भारद्वाज ने उन्हें सम्मानित किया। मैच का उद्घाटन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रबंधक विजय ओमर ने किया। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, अध्यक्ष विनोद यादव, विनय श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह, मनोज मिश्रा, समर प्रताप सिंह, राहुल सिंह, मोहित, सलमान, अशोक, दीपांक, अभय, वैभव, सिमरन, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्वास्थ्य शिविर में मजदूरों का परीक्षण
बांदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर ब्लॉक बबेरू के फफूंदी मजरा (करिंगा) में माइग्रेंट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ज्ञान भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित परियोजना लक्षित हस्तक्षेप द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में यूपीटीएसयू प्रोगाम मैनेजर डॉ. आदित्य पांडे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेंद्र कुमार, सुपरवाइजर मुन्नालाल, कमल सिंह, ज्ञान सिंह, डॉ. तृप्ती गुप्ता, राकेश कुमार, मो. अबरार बेग, वर्षा गुप्ता, मनोरमा नामदेव, कल्पना सिंह, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed