फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cremation of separated bodies

अलग-अलग हुए शवों के अंतिम संस्कार

Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cremation of separated bodies
बांदा। देवी पूजन से लौटते समय ट्रैक्टर हादसे में तीन महिलाओं और एक किशोरी की मौत का शोक तीन गांवों में छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को अलग-अलग स्थानों में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक किशोरी की शादी के लिए कई जगह बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना और ओरन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को मिट्टी भरे ट्रैक्टर की टक्कर से दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलट जाने पर उमरी गांव की अर्चना (25), बक्छा गांव की सुशीला (24), सहेवा गांव की चुन्नी देवी (50) और भूरी (17) की मौत हो गई थी। लगभग 20 ट्राली सवार महिला-पुरुष व बच्चे घायल हुए थे। ये सभी दलपा पुरवा (कमासिन) से दहिनवारा (देवी पूजन) से वापस सहेवा गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों ने शवों का अलग-अलग अंतिम संस्कार किया। उमरी गांव में अर्चना और बक्छा गांव में सुशीला का उनके पतियों ने संस्कार पूरे किए। सहेवा गांव में चुन्नी देवी का उसी के खेत में अंतिम संस्कार हुआ। रामसुफल की बेटी भूरी के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग संस्कार होने से नाते-रिश्तेदार भी बंट गए थे। इस दौरान तीनों गांवों में शोक का माहौल रहा। दुर्घटना की चर्चाएं रहीं। उधर, गांवों में पड़ोसी शोकग्रस्त परिजनों की मदद में आगे आए। भोजन बनाकर उनके घरों में पहुंचाया। ताकि घर और रिश्तेदारों के बच्चे भूखे न रहें।

पुलिस को तहरीर का इंतजार
बांदा। ट्रैक्टर हादसे में चार मौतें और 20 से ज्यादा घायल होने के बावजूद घटना के दूसरे दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजन अंतिम संस्कार आदि में लगे हैं। कुछ घायलों की देखरेख में हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed