{"_id":"694ace5983c186ebdd01e598","slug":"cows-head-found-lying-on-swaraj-colony-jail-road-anger-erupts-banda-news-c-212-1-bnd1017-137945-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्वराज कॉलोनी जेल रोड में पड़ा मिला गोवंश का सिर, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्वराज कॉलोनी जेल रोड में पड़ा मिला गोवंश का सिर, आक्रोश
Tue, 23 Dec 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के शंभू नगर गली ढलान से कुत्ते कहीं से एक गोवंश का सिर लाकर जेल रोड स्वराज कॉलोनी के बाहर छोड़ दिया। इसकी खबर लगते ही गोरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण के खुलासे की प्रशासन से मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के सिर का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी उम्र 21 महीने आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ कुत्तों ने एक गोवंश का सिर शंभू नगर ढलान वाली गली से उठाकर स्वराज कॉलोनी जेल रोड पर रख दिया। इससे मोहल्ले वालों में आक्रोश है। महेश की सूचना पर शहर कोतवाल बलराम सिंह व जेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गोवंश के सिर का पोस्टमार्टम कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पूरी जांच की जा रही है। सिर का पोस्टमार्टम कराया गया है। पता किया जा रहा है कि किस व्यक्ति ने गोवंश के शव को फेंका है। उसका शेष धड़ कहां हैं, इसकी जांच की जा रही है। उधर, गोरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताते हुए मामले के खुलासे की मांग की है। जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मामले में समझा बुझाकर पदाधिकारियों को शांत कराया।