फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cousin's sister dies due to cooler current

कूलर के करंट से चचेरे भाई-बहन की मौत

Wed, 24 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cousin's sister dies due to cooler current
मटौंध (बांदा)। कबरई थाना क्षेत्र के दिवारा गांव में चचेरे भाई के लिए कूलर चलाने गई गर्भवती युवती कूलर में उतरे करंट से चिपक गई। उसे बचाने की कोशिश में चचेरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिले की सीमा से जुड़े कबरई (महोबा) थाना क्षेत्र के दिवारा गांव में मंगलवार की रात रोहिणी उर्फ राधा (22) पत्नी अनुज सिंह मायके आई हुई थी। उसने गांव में ही रहने वाले अपने चचेरे भाई राहुल सिंह (28) पुत्र कल्याण सिंह को खाने पर बुलाया था। राहुल को खाना परोसने के बाद रोहणी उसके लिए कूलर चला रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वह कूलर में उतरे करंट से चिपक गई। यह देख राहुल उसे बचाने आ गया, लेकिन वह भी कूलर के करंट की चपेट में गया। इसी बीच रोहिणी की मां शीतला की नजर पड़ी तो शोर मचाया और कूलर का तार अलग किया। उसे भी झटका लगा, लेकिन वह किसी तरह बच गई। परिजन रोहिणी और राहुल को तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि रोहिणी की शादी ढाई वर्ष पूर्व रिवई (महोबा) गांव में हुई थी। पति अनुज सिंह प्राइवेट एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड है। वह आठ माह की गर्भवती थी। उधर, राहुल अविवाहित था और पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। दोनों के शवों का यहां पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिजली गिरने से किसान की मौत
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के दुबरिया पुरवा (इटवां) में खेत में काम कर रहे किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। किसान राजनारायण (38) पुत्र गजराज अपने भाई योगेंद्र के साथ बुधवार को सुबह खेत में काम कर रहा था।

अचानक चमक के साथ गिरी बिजली से दोनों भाई झुलस गए। पास मेें मौजूद चचेरे भाई राजेश पुत्र मइयादीन व रामस्वरूप पुत्र मइयादीन बाल-बाल बच गए। परिजन उन्हें लेकर निजी वाहन से सिंहपुर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने राजनारायण को मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed