{"_id":"872b6a5a3d24e995a71c0516a2aedde7","slug":"court-ordered-report-against-eight-engineers-and-two-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ इंजीनियर, दो दरोगा पर रिपोर्ट के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ इंजीनियर, दो दरोगा पर रिपोर्ट के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के नाम पर घर में घुसकर बिजली मीटर तोड़ने, विरोध पर मारपीट करने व रुपये लूटने के मामले में अदालत ने बिजली विभाग के आधा दर्जन अभियंताओं सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
खिन्नीनाका (बांदा) निवासी और सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में लिपिक मनोज कुमार द्विवेदी ने अपर सेशन न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में अर्जी दी थी कि 20 जनवरी 2015 को दोपहर डेढ़ बजे वह ड्यूटी पर थे तभी कुछ लोग अपने को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर घर में घुस गए और बिजली का मीटर तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनके पिता के साथ अभद्रता की। सूचना पाकर वे अपने कार्यालय से घर पहुंच गए तो उसे खंभे से बांधकर गले में पड़ी सोने की चेन और पिता की सदरी की जेब से 18,300 रुपये लूट लिए गए। उन्हें लात, घूसों से पीटा। मामले की रिपोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
अर्जी पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) ने पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार, एसडीओ डीपी सिंह, अवर अभियंता कामता गुप्ता, अनिल चौधरी, मुकेश चौरसिया, बीके भास्कर, राकेश सोनी और आरपी सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के के अलावा प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक विद्युत विभाग (पुलिस) राम प्रकाश अवस्थी, उपनिरीक्षक श्याम कुमार पाल के खिलाफ नगर कोतवाली को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।