{"_id":"5da608968ebc3e01802eb6bc","slug":"court-banda-news-knp5199302188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट जज करें पुष्पेंद्र इनकाउंटर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट जज करें पुष्पेंद्र इनकाउंटर की जांच
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करते प्रसपा कार्यकर्ता।
- फोटो : BANDA
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया और जनसभा के बाद उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मुख्य मुद्दा झांसी में पुष्पेंद्र यादव का कथित एनकाउंटर रहा।
जिलाध्यक्ष इमत्याज खां की अगुवाई में रामलीला मैदान से जुलूस तहसील के लिए रवाना हुआ। नौ सूत्री मांगपत्र में पुष्पेंद्र एनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने, दोषियों को फांसी, मृतक की पत्नी को पांच करोड़ मुआवजा देने की मांग की।
इनके अलावा अन्य मांगों में किसानों से सभी वसूली पर रोक, अन्ना पशुओं के लिए हर गांव में गोशाला, बिजली के अवैध बिलों पर रोक, बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र क्षतिपूर्ति, खाद्य, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में कमी आदि की मांगें की गईं।
विज्ञापन
डीएस यादव, प्रबुद्ध, कैप्टन रामराज यादव, सूबेदार मेजर बद्री प्रसाद, छोटेलाल यादव, एजाज खां, रामकरन यादव, श्रीराम यादव, सुनील कुमार, गजेंद्र द्विवेदी, कल्पना सोनी, प्रदीप, प्रविश सिंह गौतम, अनुज सोनी, रमाशंकर राजपूत, सुनील यादव, मोहम्मद हनीफ आदि शामिल रहे।
उधर, अखिल भारतीय यादव महासभा अध्यक्ष देवराज यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पुष्पेंद्र यादव घटना की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की। रामचंद्र यादव, प्रमोद यादव, मूलचंद्र यादव, देवशरण यादव, शिवबरन यादव, सुनील, रामराज यादव, छोटेलाल, अशोक राजा आदि शामिल रहे।