फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Courses being completed through online classes

ऑनलाइन कक्षाओं से पूरा कराया जा रहा कोर्स

Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Courses being completed through online classes
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ऑनलाइन पढ़ाती टीचर वर्षा गुप्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे स्कूलों में कोर्स पूरा कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों का अभी तक कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति पर फिर से जोर है। कुछेक स्कूलों में व्हाट्सऐप बनाकर और वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

देरी से शुरू हुए शिक्षा सत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संकट को देखते हुए दिसंबर माह के अंत से स्कूल बंद चल रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य खासा प्रभावित हो रहा है। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है। ज्यादातर स्कूलों में महज 40 फीसदी ही कोर्स पूरा हो सका है।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यालयों में एक बार फिर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि व्हाट्सऐप ग्रुप से संचालित पढ़ाई में नेटवर्क और हरेक विद्यार्थी के पास मोबाइल न होना समस्या आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिले के सभी 162 स्कूलों के प्रधानाचार्यों से गूगल मीट ऐप के जरिए और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed