{"_id":"61fd6432c0026347562ee45b","slug":"courses-being-completed-through-online-classes-banda-news-knp6788687113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कक्षाओं से पूरा कराया जा रहा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कक्षाओं से पूरा कराया जा रहा कोर्स
विज्ञापन
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ऑनलाइन पढ़ाती टीचर वर्षा गुप्ता।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे स्कूलों में कोर्स पूरा कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों का अभी तक कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति पर फिर से जोर है। कुछेक स्कूलों में व्हाट्सऐप बनाकर और वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है।
देरी से शुरू हुए शिक्षा सत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संकट को देखते हुए दिसंबर माह के अंत से स्कूल बंद चल रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य खासा प्रभावित हो रहा है। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है। ज्यादातर स्कूलों में महज 40 फीसदी ही कोर्स पूरा हो सका है।
ऐसे में विद्यालयों में एक बार फिर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि व्हाट्सऐप ग्रुप से संचालित पढ़ाई में नेटवर्क और हरेक विद्यार्थी के पास मोबाइल न होना समस्या आड़े आ रही है।
विज्ञापन
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिले के सभी 162 स्कूलों के प्रधानाचार्यों से गूगल मीट ऐप के जरिए और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।