फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple injured in collision between car and tractor

Banda News: कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दंपती घायल

Tue, 11 Feb 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Couple injured in collision between car and tractor
नरैनी। कार व ट्रैक्टर की टक्कर में कार सवार दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

नरैनी-करतल मार्ग पर रात लगभग 10 बजे मध्यप्रदेश से नरैनी जा रही कार और मुख्य मार्ग पर बिलहरका गांव के रास्ते से आए बालू भरे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज धमाका सुनकर करतल चौकी इंचार्ज रवि कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में कार चालक उपेंद्र सिंह व उनकी पत्नी हेमलता निवासी महाना थाना ललौली जिला फतेहपुर को घायल अवस्था में एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. लवलेश पटेल ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज किया गया है। करतल चौकी इंचार्ज ने बताया है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed