{"_id":"61e5ab2d091c9b7f3c2f920d","slug":"counting-of-tigers-in-panna-tiger-reserve-from-today-banda-news-knp675867315","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना आज से
विज्ञापन
करतल। बाघों के लिए विश्व विख्यात बुंदेलखंड के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना/आंकलन मंगलवार (18 जनवरी) से शुरू हो रहा है। यह 4 दिन चलेगा। बाघों की गणना भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण कर रहा है। यह केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे भारत में हर चौथे वर्ष बाघों का आंकलन/गणना की जाती है। उन्होंने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत फेज-1 में लाइन ट्रांजेक्ट एवं साइन सर्वे का चौथा चरण जनवरी के पहले हफ्ते में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक होना था। लेकिन 6 जनवरी को अत्यधिक बारिश से गणना का काम स्थगित कर दिया गया था।
अब अखिल भारतीय बाघ का आंकलन 18 से 21 जनवरी तक किया जाएगा। बताया कि मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार बाघ आंकलन वर्ष 2022 में फेज-1 में प्रथम चरण डेटा कलक्शन के लिए उपरोक्त आंकलन तिथियों में पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सुबह 6:30 बजे के स्थान पर सुबह 8 बजे इंट्री मिलेगी।