फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corona's first patient found in Banda, increased vigil

बांदा में मिला कोरोना का पहला मरीज, चौकसी बढ़ी

Fri, 03 Apr 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Corona's first patient found in Banda, increased vigil
बांदा। जनपद में कोविड-19 का पहला केस सामने आया है। तीन दिनों पूर्व यहां मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए 40 वर्षीय जमाती की शुक्रवार को शाम ब्लड सैंपल की आई रिपोर्ट में संक्रमण (पॉजिटिव) पाया गया। प्रशासन ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की छानबीन शुरू कर दी है। उसे दूसरे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांदा शहर के एक मोहल्ले का 40 वर्षीय जमाती व्यक्ति 6 मार्च को बांदा से दिल्ली गया था। 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में रहा। 10 मार्च को शाम वहां से चलकर 11 मार्च को सुबह बांदा लौटा था। उसके साथ शहर का एक और जमाती भी शामिल था। पता चलते ही प्रशासन ने दोनों को तलाश कर पहली अप्रैल को शाम मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था।
विज्ञापन

साथी के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट 2 अप्रैल को शाम आ गई थी और उसमें निगेटिव पाया गया था। लेकिन इस जमाती की शुक्रवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। यह खबर आते ही प्रशासन और मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गई। पॉजिटिव मरीज को तुरंत आइसोलेशन दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सामान्य वार्ड में 14 अन्य लोग भर्ती हैं। इनमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 9 की रिपोर्ट आना बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संतोष कुमार ने पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed