{"_id":"5ef246b58ebc3e43095770c7","slug":"corona-infected-daughter-of-businessman-and-television-worker-banda-news-knp5672128193","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी और दूरदर्शन कर्मी की पुत्री कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी और दूरदर्शन कर्मी की पुत्री कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। जनपद के कोरोना संक्रमितों की सूची में दो और नाम दर्ज हो गए। इनमें एक महिला व एक युवा व्यापारी है। नरैनी नगर में रहने वाले 32 वर्षीय व्यापारी को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। उसका नमूना 20 जून को भेजा गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उधर, मुख्यालय में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र कर्मी घराने की 25 वर्षीय युवती जिला अस्पताल की ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव पाई गई है। अब जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 38 हो गई है। इनमें 29 स्वस्थ हो चुके हैं। 9 सक्रिय संक्रमित हैं।
नरैनी में राजनगर का रहने वाला जनरल स्टोर कारोबारी अक्सर व्यापार के सिलसिले में कानपुर जाता रहा है। अब उसे पॉजिटिव पाया गया है। राजनगर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर वहां आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि व्यापारी का नमूना 20 जून को भेजा गया था। 18 जून को व्यापारी अपने भाई व ड्राइवर के साथ अपने वाहन से कानपुर गया था। भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ड्राइवर की अभी जांच नहीं हुई।
एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यापारियों से कराई जाएगी। सीएचसी प्रभारी डा.बीएस राजपूत ने बताया कि राजनगर में सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यापारी के सभी परिजन जांच नहीं करा रहे हैं। परिजन और उसकी दुकान के नौकर आदि की कुल संख्या 9 है। यहां अस्पताल में जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था। लेकिन ये बगैर नमूना लिए निकल गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में यहां दूरदर्शन कालोनी की 25 वर्षीय युवती को कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। उसका नमूना झांसी भी भेजा गया है। उसे मेडिकल कालेज में क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। वह चार दिनों पूर्व दिल्ली से लौटी है। दूरदर्शन कालोनी को सील किया गया है। सीएमएस डा.एसएन मिश्र ने बताया कि अब तक ट्रूनेट मशीन से 119 नमूनों की जांचों में दो पॉजिटिव पाई गई हैं। उधर, मंडल मुख्यालय बांदा में डीआईजी चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस अधिकारियों के बंगलों में सैनिटाइजेशन का काम जारी है।