फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corona eight including CMO employee

सीएमओ के कर्मचारी समेत आठ को कोरोना

Wed, 05 Aug 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona eight including CMO employee
बांदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी समेत बुधवार को 8 नए कोरोना मरीज पाए गए। इनमें दो महिलाएं बांदा शहर में विकास भवन के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी की हैं। एक महिला लामा गांव की और दो पुरुष बेंदा (तिंदवारी) तथा एक लुकतरा गांव का है। जनपद में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 335 हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 पहुंच गई है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के कोविड-19 अस्पताल/राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में बुधवार को एक मरीज स्वस्थ होकर घर रवाना हो गया। मेडिकल कालेज में कुल 19 मरीज भर्ती हैं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि इन मरीजों में तीन आईसीयू में, 10 एचडीयू में और 6 आइसोलेशन वार्ड में हैं। मेडिकल कालेज से चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के 1242 मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक मेडिकल कालेज से बांदा के 174, चित्रकूट के 110, महोबा के 178 और हमीरपुर के 168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। मेडिकल कालेज में भर्ती सक्रिय मरीजों में बांदा के 9, चित्रकूट के 2, महोबा के 4 और हमीरपुर के चार मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

84 लोगों की हुई कोरोना जांच
बेंदा। कस्बा सहित 16 मजरों में कोरोना जांच के लिए 500 लोगों में सिर्फ 84 की ही जांच बुधवार को हो पाई। मंगलवार को पीएचसी से आई टीम के पास स्लाइड खत्म हो जाने से जांच नहीं हो सकी। लैब टेक्नीशियन रामबाबू, फार्मासिस्ट मनीष तिवारी, सुनील कुमार व दिनेश कुमार आदि ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed