फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cook Sangeeta prepared the most delicious food

Banda News: रसोइया संगीता ने बनाया सबसे स्वादिष्ट भोजन

Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cook Sangeeta prepared the most delicious food
चित्रकूट। मुख्यालय के टाउन हाॅल में जिले के पांचो ब्लाकों एवं नगर क्षेत्र से आए हुए 30 रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता रसोइयों को पोर्टल के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक विद्यालय सती सीता स्कूल की संगीता ने सबसे स्वादिष्ट भोजन बनाया। उन्हें पहला इनाम मिला।
विज्ञापन




शनिवार को मुख्यालय के टाउन हाॅल में पांचों ब्लाकों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें रसोइयों ने दाल, सब्जी, तहरी, पुलाव, खीर, रोटी बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने पर्ची के माध्यम से भोजन बनाने का विकल्प दिया। निर्णायक के रूप में डीआईओएस, डीएसओ, बीएसए, राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक रहे।
विज्ञापन


जिन्होंने भोजन चखकर स्वादिष्ट, पोषक, स्वास्थ्य, गुणवत्ता के आधार पर विजेता घोषित किए। जिसमें सती सीता प्राथमिक विद्यालय की रसोइया संगीता प्रथम, कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा की सबिता द्वितीय, प्रावि कालूपुर की गिरजा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर अतिथियों ने रसोइयों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बीएसए की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक कुलदीप सिंह, श्रीमती संतोष मिश्रा, सुधा देवी, आशा पांडेय, विद्यासागर सिंह, आराधना सिंह, इंद्रेश सिंह आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed