फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Convocation ceremony tomorrow, Governor will give 347 degrees

Banda News: दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल देंगी 347 उपाधियां

Wed, 23 Oct 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony tomorrow, Governor will give 347 degrees
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 24 अक्तूबर को होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विश्वविद्यालय के 347 छात्र-छात्राओं को उपाधियां देंगी। स्नातक पाठ्यक्रम कृषि, उद्यान, वानिकी व सामुदायिक विज्ञान में सात-सात छात्रों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। वर्ष 2011 से विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ। पहले दो डिग्री प्रोग्राम कृषि एवं उद्यान विषय ही स्नातक स्तर में संचालित थे। वर्तमान में स्नातक स्तर में कृषि, उद्यान, वानिकी व सामुदायिक विज्ञान विभाग विषय के साथ तथा परास्नातक में कृषि, उद्यान एवं वानिकी विषयों में पठन-पाठन का कार्य संचालित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि और उद्यान विषय के 10 विभागों में पीएचडी प्रोग्राम संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष से कृषि विश्वविद्यालय, बांदा में दो अन्य स्नातक स्तर के डिग्री प्रोग्राम जिसमें बी-टेक (फूड टेक्नोलाॅजी) और बी-टेक (कृषि अभियांत्रिकी) प्रारंभ किए गए हैं। इन विषयों में यूपी कैटेट-2024 के माध्यम से प्रवेश लिए गए हैं, जिनकी कक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं। बताया कि कार्यक्रम में पूर्व निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली डॉ. एचएस गुप्ता, पादप प्रजनक वैज्ञानिक डाॅ. गुप्ता, पूर्व कुलपति महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय डाॅ. एनसी गौतम आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed