{"_id":"65c6871e12a5cc9e600d77d4","slug":"controversy-over-a-girl-three-youths-beaten-banda-news-c-212-1-sknp1006-106939-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवती से छींटाकशी पर विवाद, तीन युवकाें को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवती से छींटाकशी पर विवाद, तीन युवकाें को पीटा
विज्ञापन
बांदा। कुछ युवकों के साथ घूमने निकली युवती से छींटाकशी पर विवाद हो गया। घटना को लेकर छह युवकों ने युवती के साथ गए युवकों को पीटकर घायल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस शक के आधार पर एक युवक को कोतवाली ले गई। वहां पुलिस के डांटने पर युवक भय खाकर बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने अस्पताल में उसका इलाज कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपने दो साथियों व एक युवती के साथ बाइक से कर्बला मोहल्ला घूमने गया था। वह लोग बियर की बोतलें भी लिए थे। कुछ युवकों ने युवती पर छींटाकशी कर दी। इससे युवती के साथ खड़े तीनों युवकों व छींटाकशी करने वालों के बीच विवाद हो गया। युवकों ने युवती के साथ गए तीनों की डंडों से पिटाई कर दी। उन्होंने वहां से भागकर खुद को बचाया। पिटाई से घायल हुए युवक ने कोतवाली में आकर घटना की सूचना दी। इससे पुलिस जांच के लिए घटनास्थल गई।
वहां अपने घर के पास खड़े एक युवक को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में मारपीट करने वालों की जानकारी करने के लिए पुलिस ने युवक को डांटा तो भय के चलते बेहोश हो गया। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि उसकी पहले से किसी तरह की शारीरिक परेशानी थी। जिसको लेकर उसे चक्कर आ गए थे। इलाज के बाद वह ठीक है।