{"_id":"6ab16a71cb1b55b6ba07598c","slug":"contractual-conductors-avoided-making-statements-banda-news-c-212-1-mah1012-152433-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बयान से बचते रहे संविदा परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बयान से बचते रहे संविदा परिचालक
Mon, 21 Sep 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बांदा डिपो के संविदा परिचालक रामनरेश यादव छह अगस्त से रूट ऑफ (काम से बाहर) हैं।
लखनऊ वाया फतेहपुर-बबेरू-मानिकपुर मार्ग पर बस की चेकिंग के दौरान 23 यात्रियों में 16 बिना टिकट मिलने के मामले में विभागीय जांच चल रही है। जांच में संबंधित चालक और रिपोर्ट करने वाले अधिकारी के बयान दर्ज हो चुके हैं, लेकिन परिचालक का बयान अब तक नहीं हो सका है।
सोमवार को बयान के लिए बुलाए जाने पर रामनरेश यादव ने जांच अधिकारी बदलकर दूसरे डिपो से जांच कराने की मांग रख दी और बयान दर्ज नहीं कराया। एआरएम देशराज ने बताया कि परिचालक की ओर से जांच अधिकारी बदलने की मांग की गई है। उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा। (संवाद)