फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contractor dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Contractor dies due to truck collision
बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं कि वह मजदूरों को पैसा देकर घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पिथौराबाद गांव निवासी सुंदरलाल (30) पुत्र रामबिहारी लेबर ठेकेदार था। वह यहां से मजदूरों को पंजाब और हरियाणा ले जाता था। कुछ मजदूरों का पैसा देने के लिए वह बाइक पर सोमवार को सुबह पुरैनिया (नरैनी) गांव गया था। रात को घर लौटते समय नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रिसौरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यहां मृतक के भाई लालाराम ने बताया कि सुंदरलाल को मंगलवार को पंजाब जाना था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने पीछे पत्नी रानी और एक पुत्र छोड़ गया है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी अतर्रा के अनुसार, खाद लेकर बिसंडा की ओर जा रहे ट्रक को सामने से आ रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का महेंद्र (28) पुत्र चुन्नू प्रसाद बांदा से सरकारी खाद की खेप लेकर बिसंडा जा रहा था। आऊ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed