{"_id":"5e52c2b78ebc3ef3cc264295","slug":"contract-of-two-women-cottagers-canceled-banda-news-knp5465227183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला कोटेदारों का अनुबंध निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला कोटेदारों का अनुबंध निरस्त
विज्ञापन
बांदा। प्राक्सी (मशीन से राशन वितरण) में गड़बड़ी करने पर दो महिला कोटेदारों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। इसके पूर्व इनके अनुबंधों को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उधर, पिछले माह राशन का प्रॉक्सी से अधिक वितरण और निर्धारित प्रारूप न रखने पर जिले के 24 कोटेदारों को आपूर्ति विभाग ने नोटिस जारी की है।
सरकारी नियंत्रण वाली दुकानों में राशन आदि के वितरण प्राक्सी के जरिए कराया जा रहा है। इसके लिए मानक और शर्तें निर्धारित हैं। मगर कुछ कोटेदार इनका उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बिसंडा ब्लाक के उतरवां गांव की कोटेदार मुन्नी देवी और नरैनी ब्लाक के कुरुहूं गांव की विक्रेता शोभारानी के अनुबंध समाप्त कर दिए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इन दोनों दुकानों को पहले निलंबित करके कोटेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। दोनों ने गलत प्रॉक्सी वितरण किया है। यह भी बताया कि जनवरी में अधिक प्रॉक्सी वितरण करने और प्रॉक्सी लिस्ट निर्धारित प्रारूप में न रखने पर जनपद के विभिन्न ब्लाकों के 24 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्राक्सी से अधिक राशन वितरण करने वालों पर शासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पिछले महीनों में कई कोटेदारों को इन्हीं अनियमितताओं पर दुकान निरस्तीकरण और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाइयां की जा चुकी हैं।