फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Consumers are not paying bills, the government budget for 3 years

उपभोक्त बिल नहीं दे रहे, शासन 3 साल से बजट

Wed, 24 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Consumers are not paying bills, the government budget for 3 years
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल जलसंस्थान की हालत ‘आमदनी अठन्नी और खर्च रुपया’ जैसी है। उपभोक्ताओं द्वारा पूरा बिल अदा न करने और शासन से बजट न मिलने की दोहरी मार सह रहे जल संस्थान का खजाना खाली है। कर्मचारियों को वेतन के लाले हैं। उधर, मशीनों का रखरखाव और मरम्मत नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

जल संस्थान पर करीब 91 करोड़ की देनदारी है। जल संस्थान चित्रकूटधाम मंडल में 23 नगरीय क्षेत्रों में केन नदी, चार तालाब, 142 नलकूप, 432 कुआें, 23 ओवरहेड टैंकों, 19 सीडब्लूआर टैंक समेत 1,367 किलोमीटर लंबी पाइप लाइनों का संचालन और रखरखाव कर रहा है। मंडल के 72,863 उपभोक्ताओं को पानी मुहैया कराता है।
विज्ञापन

जल संस्थान को मंडल में वेतन, पेंशन व पाइप लाइनों के अनुरक्षण आदि के लिए करीब 25 करोड़ रुपये सालाना की जरूरत पड़ती हैं। जल कर के नाम पर मात्र 11 करोड़ राजस्व आता है। इसमे भी शत प्रतिशत वसूली भी नहीं हो पाती। हालात यह हैं कि तीन साल से शासन ने जल संस्थान को एक पैसा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन, पेंशन और पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए पैसा नहीं हैं। तीन साल में जल संस्थान पर करीब 91 करोड़ की उधारी हो चुकी है। भुगतान न होने से ठेकेदार मशीनों व पाइप लाइन आदि की मरम्मत नहीं कर रहे। इसका सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है।
उपभोक्ता भी नहीं दे रहे 2.86 करोड़
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में पिछले वित्तीय वर्ष में जल संस्थान को उपभोक्ताओं से 10.86 करोड़ रुपये जल मूल्य मिलना चाहिए था, लेकिन मात्र आठ करोड़ ही वसूली हुई। 2.86 करोड़ से अधिक बकाया है। बांदा में 1.4 करोड़, चित्रकूट में 81 लाख, हमीरपुर में 45 लाख और महोबा में 23 लाख रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया है।

शासन ने तीन साल से जल संस्थान को कोई बजट नहीं दिया है। जल संस्थान की आमदनी इतनी नहीं है कि उससे वेतन व अनुरक्षण का काम हो सके। विभाग की माली स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही हैं। शासन से बजट की मांग की गई हैं।
-वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी महाप्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed