{"_id":"5fe37c618ebc3e3d58675f14","slug":"congressmen-played-plate-by-staging-on-the-highway-banda-news-knp6017290190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर धरना देकर कांग्रेसियों ने बजाई थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर धरना देकर कांग्रेसियों ने बजाई थाली
विज्ञापन
Congressmen played plate by staging on the highway
- फोटो : BANDA
बांदा। कांग्रेसियों ने किसान दिवस थाली बजाकर मनाया। थालियों के शोर से आसपास का इलाका गूंजता रहा। सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। सांसद आवास जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर वहीं धरना देकर थाली बजाते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अंधी-बहरी और सोई हुई सरकार को जगाने के लिए थाली बजाई जा रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सांसद आवास के लिए रवाना हुआ, लेकिन चंद कदम आगे ही सट्टन तिराहे पर पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसी नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने वहीं हाईवे पर धरना देकर थालियां बजाईं और भाजपा सरकारों के खिलाफ नारे लगाए।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून किसान विरोधी हैं। इन्हें तत्काल वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा राज में पहली बार देश में ऐसा किसान दिवस आया जब किसान दिवस के जश्न में शामिल होने की बजाय देश की सड़कों पर धरना देकर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव अल्तमश हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, जिलाध्यक्ष सीमा खान, डॉ. केपी सेन, राजेश कुमार गुप्ता, इस्लाम भाई, आकाश दीक्षित, शोएब रिजवी, साद खां, ईशू खां, रामकेश श्रीवास, संतोष द्विवेदी, शिवदास, इरफान, सुकदेव गांधी आदि शामिल रहे।