{"_id":"87ffd6dfd376f71811612168125b44ee","slug":"congressmen-movement-against-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 12 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को पूरे जनपद में विरोध प्रदर्शन किए। जिला मुख्यालय सहित हर ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला और बिल की प्रतियां जलाई गईं।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट में बिल की प्रतियां जलाईं और प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन एडीएम को दिया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा खान, राजेश दीक्षित, रफत खां गोगा, सैय्यद अल्तमश, अमित तिवारी, श्याम मोहन वर्मा, नत्थूराम सेन, शब्बीर सौदागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, बड़ोखर ब्लाक में प्रदर्शन सदर तहसील गेट पर हुआ। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ब्लाक अध्यक्ष इसहाक, प्रदर्शन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी, रामदीन गर्ग, रामरतन समुद्रे, वैभव सिंह, मकसूद, पिप्पी चौरसिया, हेमंत, दिवाकर, जहांगीर, राममिलन पटेल, संतोष पटेल आदि ने पीएम का पुतला और बिल की प्रतियां फूंकी।
विज्ञापन
नरैनी में ब्लाक कार्यालय के पास पीएम को पुतला और बिल की प्रतियां जलाई गईं। प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र और सचिव पंकज मिश्र सहित ब्लाक अध्यक्ष राजबहोर शिवहरे, कार्यक्रम प्रभारी रामभरोसा वर्मा, डॉ.केपी अकेला, हरीकृष्ण वर्मा, भागवत कुरील, अवधेश पांडेय, राजाराम, बालगोविंद त्रिपाठी इत्यादि शामिल रहे।
बबेरू में प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों के जत्थे ने तहसील परिसर में पुतला और बिल की प्रतियां जलाईं। आदित्य स्वरूप पांडेय, सर्वेश तिवारी, राजन साहिल, जीपी सिंह, पीपी सिंह, शिवचरण द्विवेदी, रमाकांत दुबे, पुष्पा त्रिपाठी, रामशरण यादव, शिवमंगल निषाद इत्यादि शामिल रहे।
कमासिन में ब्लाक कार्यालय के सामने पुतला और बिल की प्रतियां फूंकी गईं। ननकू यादव, शिवचरण प्रजापति, केदार कुशवाहा, जगनायक यादव, मुन्नू बड़गइयां, शंकर प्रसाद चतुर्वेदी आदि शामिल रहे। बिसंडा में ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन हुआ। प्रभारी कैलाशनाथ वाजपेई, शिवदत्त सिंह, जनार्दन सिंह, आशुतोष द्विवेदी, रामानुज सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, पूरन प्रसाद, पंकज तिवारी, संतोष फौजी आदि शामिल रहे।
तिंदवारी में प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और प्रभारी राजकुगार गर्ग के नेतृत्व में रामपाल अवस्थी, राजनारायण सिंह, राजेश गुप्ता, शिव प्रसाद अवस्थी, रामनिरंजन तिवारी, छेदी सोनी, पवन कुमार सिंह, सत्यस्वरूप राही इत्यादि शामिल हुए।
महुआ ब्लाक में प्रदर्शन में राजेंद्र तिवारी, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, शोएब रिजवी, बाला प्रसाद, बृजराज वर्मा, मोहनलाल, हीराबाई, रामकली ने प्रदर्शन में भागीदारी की। जसपुरा ब्लाक में अध्यक्ष रामऔतार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी राम किशोर पाल, राम प्रकाश द्विवेदी, अशोक वर्मा, रईस अहमद, रामरतन सिंह आदि ने पूतला फूंका।