फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen arrested for Priyanka's release

प्रियंका की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congressmen arrested for Priyanka's release
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेने के बाद पुलिस लाइन में रखे गए कांग्रेस। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। चेतावनी दी कि जब तक राष्ट्रीय महासचिव की ससम्मान रिहाई नहीं होती, कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू और शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में जोरदार ढंग से धरना-प्रदर्शन किया। प्रियंका वाड्रा की रिहाई की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के दोषी केंद्रीय राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

रोष जताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार दमनात्मक रवैया अपनाए है। प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल और किसान विरोधी है। इसके बाद सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। सभी को पुलिस वैन से लाइन ले जाया गया। लगभग छह घंटे बाद सभी कांग्रेसियों ने रिहा कर दिया गया। उधर, कांग्रेसियों के प्रदर्शन से बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रेंगता रहा। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस भी मूकदर्शक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में डा.केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, सूरज वाजपेयी, अशरफ उल्ला खां, सतीश निगम, शनि पटेल, विजय सिंह शानू, संतोष कुमार द्विवेदी, केशव पाल, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सीमा खान, अविरल पांडेय, सुशील कुमार कुशवाहा, द्वारिकेश सिंह यादव, राममिलन सिंह पटेल, नीलू यादव, धर्मेश कुमार सिंह, सीताराम कोटार्य, सुखदेव गांधी, सत्यम सोनी, मोहम्मद नसीम, सद्दाम खां, रमेशचंद्र साहू, पंकज त्रिपाठी, राजेश कुमार गुप्ता, रमेशचंद्र, अशोकवीर चौहान, सफी अहमद, बनवारीलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed