फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress resolved to fight for the rights of farmers

कांग्रेसियों ने किसानों के हक की लड़ाई का संकल्प लिया

Thu, 09 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Congress resolved to fight for the rights of farmers

कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह प्रतिज्ञा महात्मा गांधी की प्रतिमा तले ली। साथ ही कांग्रेस सदस्यता अभियान को परवान चढ़ाने का इरादा जताया।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने नगर पालिका परिषद में स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद प्रतिमा तले हाथ उठाकर सामूहिक संकल्प लिया कि किसानों के हकों के लिए लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


पूंजीपतियों की हिमायती और किसान विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ सोनिया और राहुल के नेतृत्व में संघर्ष करेंगे। भूमि अधिग्रहण बिल को उसके मूल रूप में ही स्वीकार किया जाएगा। यह भी कहा कि 19 अप्रैल को दिल्ली में हो रही किसान रैली को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव की जानकारी दी। बताया कि 15 मई सदस्यता की अंतिम तारीख है। 10 को तिंदवारी, 11 बबेरू, 13 को बांदा और 14 अप्रैल को नरैनी में पद यात्रा निकलेगी।


संकल्प दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, सचिव पंकज मिश्र, संतोष कुमार सिंह, रामभरोसा वर्मा, आदित्य स्वरूप पांडेय, एमयू दुर्रानी, रामकिशोर पाल, कुतैबा जमां, रामरतन समुद्रे, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता पप्पू, शिवबली सिंह, रफत खां, कैलाश वाजपेई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed