{"_id":"f06e8744c4b66709125212c59dfdd2c0","slug":"congress-on-a-dharana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन की पैरवी में कांग्रेसी धरने पर, एसडीएम को ज्ञापन और सूची सौंपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन की पैरवी में कांग्रेसी धरने पर, एसडीएम को ज्ञापन और सूची सौंपी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन योजना में चौतरफा धांधली की शिकायतें गूंज रही हैं। पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को पेंशन का हकदार बनाने के विरोध में जिला कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
साथ ही अपात्रों की सूची भी दी। कई अन्य गांवों के लोगों ने भी आरोपों से भरे पत्र सौंपे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल सहित एमयू दुर्रानी, शोएब रिजवी, राममिलन सिंह पटेल, ऊषा निषाद, पंकज सिंह, सुनील चौरसिया, हेमंत वर्मा, शब्बीर सौदागर, धर्मेश कुमार सिंह आदि ने बड़ोखर ब्लाक के दुरेड़ी गांव में अपात्रों को समाजवादी पेंशन स्वीकृत किए जाने की शिकायत की। 18 ऐसे नामों की सूची जिनके पास ट्रैक्टर और अन्य संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
उधर, नरैनी क्षेत्र के जरर गांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत मित्र ने एक ही परिवार और अपने परिवार के लोगों को सूची में शामिल किया है। ग्रामीणों ने उदाहरण के लिए कई नाम भी दिए हैं। मांग की, जांच कराकर पात्रों को उनका हक दिलाया जाए।
विज्ञापन