फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress has always insulted Baba Saheb

Banda News: कांग्रेस ने हमेशा किया बाबा साहेब का अपमान

Fri, 25 Apr 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress has always insulted Baba Saheb
मंच में उपस्थित पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व भानु प्रताप वर्मा। - फोटो : भाजपा
बांदा। भाजपा ने शुक्रवार को मंडपम हाॅल में संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पखवारे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहेब के चित्र पर फूल-माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में संशोधन कर देश में आपात काल लगाया था। राजीव गांधी ने कहा था कि अनुसूचित जातियों को आरक्षण देना मूर्खों को बढ़ावा देने जैसा है। कांग्रेस सरकार में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को सदा अपमानित किया जाता रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब की उपेक्षा की और उनके साथ हमेशा धोखा किया। चुनाव में हराने का प्रयास किया गया। नेहरू सरकार ने 10 दिसंबर 1956 में दिल्ली में डाॅ. आंबेडकर के अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी थी। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष नायक, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed