{"_id":"620beb8f7a08f66d8a27e13a","slug":"congress-does-not-do-politics-of-casteism-and-hate-banda-news-knp6808248183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिवाद और नफरत की राजनीति नहीं करती कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद और नफरत की राजनीति नहीं करती कांग्रेस
विज्ञापन
बांदा शहर में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कांग्रेस स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने गृह जनपद बांदा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में दो दिन से जनसंपर्क और चुनावी नुक्कड़ सभाएं संबोधित कर रहे हैं।
सोमवार देर शाम शहर के गूलरनाका सहित कई मोहल्लों में चुनावी सभाएं संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध पूरे देश में खुलकर सिर्फ कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो चरण के हो चुके मतदान में कांग्रेस के पक्ष में मतदाताओं का भारी रुझान रहा है।
जातिवाद और सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाली राजनीति कांग्रेस ने न कभी की है और न ही भविष्य में करेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपनी पुरानी पसंदीदा पार्टी कांग्रेस को फिर अपनाने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस सदर प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, मुमताज अली, सीमा खान आदि उपस्थित रहे। उधर, तिंदवारी क्षेत्र में भी श्री सिद्दीकी ने चुनावी नुक्कड़ सभाएं संबोधित की। कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित सहित पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।