फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congratulations to the working organization, 8 months ago, the expressway was made

कार्यदाई संस्था को शाबासी, 8 माह पहले बना दिया एक्सप्रेस-वे

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to the working organization, 8 months ago, the expressway was made
Congratulations to the working organization, 8 months ago, the expressway was made - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चालू होने से चित्रकूट के लोग सात घंटे में दिल्ली पहुंच सकेेंगे। लोगों का सफर सुगम होगा और समय बचेगा। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जनता को समर्पित करेंगे। यह बात अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने यहां अधिकारियों से कही। वे शनिवार को एक्सप्रेसवे के निर्माणकार्यों और लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मवई बाईपास के नजदीक निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरे। यहां प्रशासन ने टेंट लगाकर उनकी बैठक की व्यवस्था की थी। उन्होंने यूपीडा, प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों के आला अफसरों के साथ बैठक कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जुलाई के दूसरे सप्ताह में एक्सप्रेसवे का लोकार्पण संभावित है।
विज्ञापन

यूपीडा के अफसरों ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि शेष काम पांच जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने कार पर सवार होकर दोनों दिशाओं में 20-20 किलोमीटर दूरी तक एक्सप्रेसवे के कार्यों का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव के साथ कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक भानु भास्कर, चित्रकूटधाम के आईजी एसके भगत, डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने एक्सप्रेसवे आठ माह पहले तैयार होने पर उन्होंने कार्यदाई संस्था को शाबासी दी। मीडिया को बताया कि 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण सात फेज में हो रहा है। अलग-अलग कंपनियां कार्य करा रही हैं। चित्रकूट-बांदा में पैकेज-1 व 2 के तहत निर्माण हो रहा है।

29 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री ने चित्रकूट में शिलान्यास किया था। वही अगले माह लोकार्पण भी करेंगे। पूर्व की सरकार में केन नदी पर जो पुल बनाए गए हैं उनमें 6 से 7 वर्ष का समय लगा। एक्सप्रेसवे के पुल 28 माह में तैयार कर लिए गए जबकि 36 माह की समय सीमा थी। कोविड के बावजूद समय से पहले निर्माण पूरा होना सराहनीय है।

Congratulations to the working organization, 8 months ago, the expressway was made

Congratulations to the working organization, 8 months ago, the expressway was made- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed