फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congratulation poured in on the success of the meritorious

Banda News: मेधावियों की सफलता पर लगा बधाइयों का तांता

Sat, 13 May 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Congratulation poured in on the success of the meritorious
बांदा। सीबीएसई का इंटर और हाईस्कूल के रिजल्ट की जानकारी होते ही बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावियों ने सफलता की छलांग लगा दी। उनके स्कूल से लेकर घरों तक जश्न का माहौल रहा। मुंह मीठा कराया गया। मोबाइल पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी मेधा का परचम लहराया है। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के निदेशक एनके चौधरी ने बताया कि 10 वीं में 90 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले 14 छात्र-छात्राएं हैं। इसी तरह 12 वीं में सात छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। सेंट मेरीज सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के फादर विंसेंट अलबर्ट ने बताया कि 10 वीं में 22 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए।
विज्ञापन

12वीं में 19 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा.संगीता लमगोरा ने बताया कि छात्र-छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन रहा है। 10 वीं में 22 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं में भी छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन ने बताया कि 10वीं में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। लक्ष्य मसुरहा, जानवी सिंह, सौम्य खरे के अलावा आराध्या, सौरभ, अनमोल, विवेक, अतुल, खुशी, शैली आदि छात्र-छात्राओं ने भी मेधा का प्रदर्शन किया। संत तुलसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 वीं में 164 छात्र-छात्राओं में 163 उत्तीर्ण रहे। 12वीं में 78 छात्र-छात्राएं प्रथम, 13 द्वितीय और 26 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed