{"_id":"578926f74f1c1b027d1403ee","slug":"completion-of-skills-training-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल सप्ताह प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल सप्ताह प्रशिक्षण का समापन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कौशल सप्ताह प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र देते डीएम योगेश कुमार व सपा नेता अशोक सिंह गौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आईटीआई में चल रहा कौशल सप्ताह शुक्रवार को खत्म हो गया। डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपे। उन्हें संदेश दिया कि सीखे गए हुनर का बेहतर ढंग से प्रयोग करें।
विज्ञापन
कौशल सप्ताह में रोजाना प्रशिक्षण के अलावा प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। समापन समारोह में डीएम योगेश कुमार भी उपस्थित थे। डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि साफ्ट स्किल का विकास अत्यंत आवश्यक है, ताकि जो प्रशिक्षण लिया है उसका जीवन में बेहतर उपयोग हो सके।
विज्ञापन
प्रशिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। साथ ही प्रशिक्षण से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, कौशल विकास की काउंसलर शालिनी जैन, मानवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन आरबी पाल ने किया। प्रधानाचार्य वीके तिवारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन