{"_id":"617300796c052b09e4754ccb","slug":"complaint-to-dm-for-collection-in-the-name-of-housing-banda-news-knp659796135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर उगाही की डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम पर उगाही की डीएम से शिकायत
विज्ञापन
Complaint to DM for collection in the name of housing
- फोटो : BANDA
बांदा। बिसंडा ब्लॉक के नगला पुरवा गांव में प्रधान और सचिव पर ग्रामीणों ने आवास आवंटन के नाम पर 20-20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया है।
बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद की अगुवाई में ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पात्र लाभार्थियों से आवास के नाम पर 20 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। पैसा न देने पर अपात्र लोगों को लाभार्थी बनाकर आवंटन किया जा रहा है। नगला पुरवा में सिर्फ 20 फीसदी लोगों को ही स्वच्छ शौचालय का लाभ दिया गया है।
खड़ंजा, सीसी रोड, आवास यहां तक कि प्राथमिक व जूनियर स्कूल तक जाने के लिए खड़ंजा नहीं है। ग्रामीणों ने पूर्व में चंदा देवी व कैलशिया के शिकायती पत्र भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की है कि नगला पुरवा में वर्ष 2015 से अब तक कराए गए विकास कार्य की जांच कराई जाए। ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश, रामलाल, रामप्रसाद, कमलेश कुमार, उग्रसेन भी शामिल रहे।