फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complainant's satisfaction is necessary in IGRS: DM

आईजीआरएस में शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी: डीएम

Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complainant's satisfaction is necessary in IGRS: DM
बांदा। आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी है। यह निर्देश जिलाधिकारी जे.रीभा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को दिए। कहा कि आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व, विकास एवं पंचायत, नगर पालिका, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के मामलों में शिकायतकर्ता से वार्ता कर उनकी शिकायतों का निस्तारण कराएं। इसी प्रकार तहसील एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत से से संबंधित अधिकारी शिकायतों का शिकायतकर्ता से वार्ता कर एवं स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं न रहने पाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई पोर्टल को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करके रखें व प्रतिदिन उसको चेक करते हुए शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed