फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Competitive student riding a bike died due to collision with a vehicle

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत

Thu, 31 Oct 2024 07:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Competitive student riding a bike died due to collision with a vehicle
बबेरू। वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव निवासी पंकज सिंह पटेल (20) बुधवार की देर शाम त्योहार की खरीदारी करने बबेरू आया था। यहां से वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। हरदौली गांव के पास उसे वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

चचेरे भाई केके पटेल ने बताया कि पंकज प्रयागराज में रहकर सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। दीपावली की छुट्टी में वह 29 अक्टूबर को गांव आया था। पंकज दो बहन व दो भाई थे। पंकज कोटा राजस्थान में आईआईटी करने के लिए गया था लेकिन दो कटऑफ से रूकने बाद प्रयागराज में सिविल इंजीनियर की तैयारी कर रहा था। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed