फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Competition for scoring marks in subject based examination

विषय आधारित परीक्षा में अंक बटोरने की होड़

Tue, 17 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Competition for scoring marks in subject based examination
बांदा। प्रवक्ता पदों के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा (पीजीटी) के पहले दिन चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के दो केंद्रों में हुई। यहां दोनों पालियों में कुल 2248 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1704 ने परीक्षा दी, जबकि 544 अनुपस्थित रहे। कुल 125 विषय आधारित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

ज्यादातर प्रश्न कक्षा 11 से 12 तक के एनसीआर स्टैंडर्ड के पूछे गए। दो घंटे के प्रश्न पत्र में परीक्षार्थी खास माथापच्ची नहीं करनी पड़ी। विषय से संबंधित इस परीक्षा में ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पूरे प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में दो पालियों सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 व दूसरी पाली में ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र गेट पर ही तापमान मापक यंत्र और हाथों को सैनिटाइज कर अंदर प्रवेश दिया गया। इस बार परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। पहली पाली में 1301 परीक्षार्थियों में 993 ने परीक्षा दी, जबकि 308 अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में 947 परीक्षार्थियों में 711 उपस्थित रहे। 236 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस विनोद सिंह समेत पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed