फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commissioner angry over laxity in housing schemes

आवासीय योजनाओं में ढिलाई पर आयुक्त खफा

Tue, 10 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over laxity in housing schemes
पंडित दीनदयाल पुरम आवास योजना का स्थलीय निरीक्षण करते कमिश्नर गौरव दयाल व डीएम एके सिंह। साथ में - फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय में नरैनी रोड पर पंडित दीनदयालपुरम आवास योजना और तुलसी नगर आवासीय योजना के कार्यों में ढिलाई पर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष/मंडलायुक्त गौरव दयाल ने असंतोष जताते हुए अधूरे कामों को इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। दीनदयालपुरम योजना में प्लाट आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाने को भी कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त ने उपरोक्त दोनों योजनाओं के स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह भी थे। मंडलायुक्त ने प्राधिकरण सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधूरे कामों की सुस्त रफ्तार पर असंतोष जताया। जो काम चल रहे हैं, उन्हें एक माह में पूरा करने और ध्वस्त हो गई मुख्य सड़क (30 मीटर) के पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि हरेक काम गुणवत्ता पूर्ण हों। एक तरफ छोटे वाहन निकलने के लिए और दूसरी तरफ भारी वाहनों का रास्ता दिया जाए। कहा कि सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि जमीन पर काम दिखाई दे। कांशीराम पार्क को प्लाटों में बदला जाए क्योंकि इसकी लोकेशन सही नहीं है। पार्क में लोगों का आवागमन बिल्कुल नहीं होता। इसका कोई उपयोग नहीं है। कमिश्नर ने आवंटित और शेष भूखंडों आदि के बारे में प्राधिकरण सचिव से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव श्री सिंह ने बताया कि अब तक 73 भूखंड आवंटित हुए हैं। रजिस्ट्री सिर्फ दो की हुई है। 356 अवशेष प्लाट हैं। ठेकेदार की लेटलतीफी पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। इस पर ठेकेदार का कहना था कि उससे मिट्टी का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा था। इसी में देर हुई। आयुक्त ने कहा कि यह बात उन्हें या डीएम को क्यों नहीं बताई गई? आयुक्त ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को कहा।

तुलसी नगर योजना में बताया गया कि मात्र 20 फीसदी कार्य शेष है। आयुक्त ने यहां के पार्क को विकसित करने का जिम्मा नगर पालिका को सौंपा। सफाई और माली रखने के निर्देश दिए। प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिया कि उनके यहां जो इंजीनियर हैं उन सभी को अलग-अलग काम सौंपे जाएं। डीएम ने टूटी नालियों की मरम्मत के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि कामों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed