फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commission takes cognizance of harassment of scheduled caste family

आयोग ने अनुसूचित जाति के परिवार के उत्पीड़न का लिया संज्ञान

Wed, 24 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Commission takes cognizance of harassment of scheduled caste family
बांदा। जमीन के विवाद में अनुसूचित जाति की बालिका और उसके परिवार के साथ राइफल के बल पर की गई मारपीट, धौंस धमकी और बालिका के भाई को थाने में बैठा लेने को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया है। यहां के डीएम और एसपी को पत्र जारी कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली के परसौली गांव की रेशमा पुत्री रामकुमार ने आयोग को भेजी अर्जी में बताया था कि जमीन की रंजिश में 17 जून को वह अपने परिजनों के साथ मिलाथू गांव जा रही थी। रास्ते में गांव के दबंगों ने गालियां देते हुए धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसे, मां, भाई तथा मामा को गंभीर चोटें आईं। 30 हजार रुपये भी छीन लिए। शिकायत पर बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उल्टा उसे थाने में बैठा लिया। कुछ ही देर बाद उसका भाई अजय कोतवाली आ गया तो उसे पुलिस कर्मियों ने पीटा और थाने में बैठा लिया। अब तक नहीं छोड़ा है। 20 जून को एसपी को अर्जी दी गई। फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सहायक निदेशक ने मंगलवार (23 जून) को बांदा डीएम और एसपी को जारी पत्र में रेशमा की अर्जी का हवाला देकर कहा कि इस मामले को आयोग ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। आयोग ने कहा है कि राजस्व अधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी से इसकी निष्पक्ष जांच कराएं।

दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करके पीड़ित पक्ष को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाएं और विधिक संरक्षण दें। आयोग ने कहा है कि जांच के बाद इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत आख्या और इस पर की गई कार्रवाई आयोग को 15 दिन के अंदर भेजें। आयोग ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि समय के भीतर उत्तर/कार्रवाई न होने पर आयोग अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed