फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commission handed over a check of 1.14 lakh

आयोग ने 1.14 लाख का चेक सौंपा

Fri, 06 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Commission handed over a check of 1.14 lakh
बांदा। घर में खड़े वाहन पर ट्रक द्वारा टक्कर मारने के मामले में जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने बृहस्पतिवार को बीमा कंपनी से प्राप्त 1,14,096 रुपये का चेक परिवादी को सौंप दिया।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि शहर के कालूकुआं निवासी कमलेश कुमार बाजपेयी ने अगस्त 2014 में शाखा प्रबंधक, यूनाइटेड इंडिया (पीली कोठी) को पक्षकार बनाकर शिकायत दर्ज कराई थी। कहना था कि 23 नवंबर 2013 को रात के समय घर के दरवाजे खड़े डंपर वाहन पर किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। उनका वाहन डंपर का बीमा कंपनी से 28 जनवरी 2014 तक बीमित था।
विज्ञापन

उन्होंने बीमा क्लेम भरकर कंपनी को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला आयोग ने विपक्षी यूनाइटेड इंडिया को नोटिस भेजा और जवाब मांगा। उनकी ओर से विभागीय अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार निगम ने जवाब दिया और कहा कि दावा निस्तारण को सभी प्रपत्र नहीं दिए। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग अध्यक्ष तूफानी प्रसाद व सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने वादी का वाद स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यायालय में सदस्य अनिल कुमार ने कमलेश को 1,14,096 रुपये का अकाउंट पेई चेक प्राप्त करा दिया। इस दौरान प्रामेश्वर, विनोद, आरिफ, शिवकरण और अधिवक्ता जगदीश प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed